Bihar : बिहार में हर माह सम्मानित होंगे शिक्षक और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं

Summary :

Bihar शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने हर महीने प्रत्येक प्रखंड से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसी एक शिक्षक और एक प्रतिभाशाली छात्र या छात्रा को सम्मानित करने का फैसला लिया है। Highlights . Bihar में हर माह सम्मानित होंगे शिक्षक . छात्र या छात्रा को सम्मानित करने का फैसला लिया गया Bihar में हर माह सम्मानित होंगे शिक्षक Bihar शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने…

Bihar school

Bihar शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने हर महीने प्रत्येक प्रखंड से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसी एक शिक्षक और एक प्रतिभाशाली छात्र या छात्रा को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

Highlights
. Bihar में हर माह सम्मानित होंगे शिक्षक
. छात्र या छात्रा को सम्मानित करने का फैसला लिया गया

Bihar में हर माह सम्मानित होंगे शिक्षक

Bihar शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र भेजकर स्कूलों में शिक्षकों के दायित्वों और भूमिका को लेकर निर्देश जारी किया। उन्होंने जहां शिक्षकों को उनके कर्तव्यों को बताया है, तो वहीं छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी आवश्यक पहल करने की सलाह दी है।

50 talented students were honored | 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित  किया गया - Chhura News | Dainik Bhaskar

उन्होंने पत्र में कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें शिक्षक ही बच्चों के समग्र विकास की सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं भावनात्मक व्यवहार सिखाकर श्रेष्ठ नागरिक बनाता है। यह आवश्यक है शिक्षक अपने स्कूल और छात्रों के हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन दृढ़तापूर्वक करें।

Bihar : शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि कोई छात्र अगर तीन दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावक से दूरभाष के माध्यम से या छात्र के घर जाकर अभिभावक से बात की जाए। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने के पक्ष वाले अभिभावकों को समझाने का प्रयास करें कि उनके बच्चों के जीवन में विद्यालयी शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar